Polytechnic Admission: पॉलिटेक्निक कोर्स की पूरी जानकारी, करियर विकल्प, बेस्ट कॉलेज

जैसे जैसे हमारी शिक्षा का स्तर बढ़ता जाता है हम एक क्लास से दूसरेक्लास ओर बढ़ते है, वैसे ही हमें अपने भविष्य के प्रति सोच बदलती है हमें क्या करना चाहिए, वैसे में 10 वी पास होने के पश्चात आप या फिर 12 वी के बाद आप पॉलीटेक्निक कर सकते है। अगर आपकी इक्षा है किआप टेक्निकल फील्ड में जाना चाहते है तब आप पॉलीटेक्निक करसकते है, यह 3 वर्ष का 6 सेमेस्टर में होने वाला कोर्स है जो एक तरह सेइंजीनियरिंग जैसे है लेकिन इस डिग्री का महत्व इंजीनियर के डिग्री सेथोड़ा कम है, लेकिन महत्व आज भी है।

पॉलीटेक्निक कोर्स क्या है?

polytechnic course kya hपॉलीटेक्निक एक तरह का इंजीनियरिंग कोर्स है, इसे डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग कहा जाता है इसे आप 10 वी या फिर 12 वी के बाद करसकते है। इस कोर्स को जो भी करते है वह जूनियर इंजीनियर बनते है।डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एक ऐसा कोर्स हैं जिसे 10 वी पास कोई भीइंसान कर सकता है।

पॉलीटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेने की योग्यता :

  • यदि आप 10वीं पास है और पॉलिटेक्निक करना चाहते है तो कर सकतेहै, यह तीन वर्ष का कोर्स होता है, इसमें आपको इंटरमीडिएट की डिग्रीहासिल करने की जरूरत नही पड़ेगा।
  • यदि आप 12 वी पास अर्थात इंटरमीडिएट के बाद पॉली करने का सोचरहे है तो अच्छा है आपको सिर्फ 2 साल का कोर्स करना होगा, औरपॉलीटेक्निक करने के बाद आसानी से जॉब मिल जाता है।

पॉलिटेक्निक में एडमिशन कैसे प्राप्त करें ?

पॉलिटेक्निक में एडमिशन के अलग अलग स्टेट अपने अपने स्तर पर, PPT ( pre polytechnic test ) एग्जाम कराता है, सभी का मांकदण्डअलग अलग होता है।

एग्जाम के बाद कट ऑफ आता है फिर उसके बाद कॉउंसलिंग होता है, जिसमें गोवरमेंट व प्राइवेट कॉलेज का अलग अलग कट ऑफ होता हैउसके अनुसार एडमिशन प्रोसेस होता है।

कॉउंसलिंग के बाद जो कॉलेज अलॉट होता है, उसमे आप एडमिशनब्रांच के अनुसार ले सकते है।

आपको कॉउंसलिंग के वक़्त आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा, औरएडमिशन ले लेना होगा।

पोलीटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज : 

  • 10 वी या 12 वी की उतीर्ण पत्र
  • कास्ट सर्टिफिकेट व रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • वोटर आईडी कार्ड व आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • एडमिशन फीस 15000 से 30000 (प्राइवेट पॉलीटेक्निक कॉलेज फीस) शासकीय कॉलेज का राज्य सरकार द्वारा निर्धारित फीस।
  • जन्म प्रमाण पत्र।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में कौन से ब्रांच में एडमिशन ले सकते है

टेक्निकल फील्ड में जाना चाहते है तो आप अपने सोच के अनुसार याअपने पसंदीदा चीजों के बारे में सोचकर ही ब्रांच का चुनाव करे, क्योकिअपने पसन्द के अनुसार हम ब्रांच का चुनाव करते है तो हम उसमे बहुतअच्छा करते है ऐसे में आप अपनी पसंद का ब्रांच का चुनाव करे, आपमैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइलइंजीनियरिंग, IT इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशनइंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग आदि में पॉलीटेक्निक इंजीनियरिंगकर सकते है, इसमें आप डिप्लोमा करते है तो आपको बहुत से फायदे हैऔर आप भविष्य में अच्छे जगह होंगे।

क्या पॉलिटेक्निक के बाद BE व B Tech सम्भव है :

यदि आप 12वी के बाद पॉलिटेक्निक करने की सोचते है तो 2 साल काकोर्स होता है वही 10वी के बाद तो 3 वर्ष का कोर्स होता है लेकिनपॉलीटेक्निक इंजीनियरिंग करने के बाद आप बैचलर्स ऑफ इंजीनियरिंगया फिर बैचलर्स ऑफ टेक्नोलॉजी करना चाहते है तो यह 4 वर्ष का कोर्सहोता है इसमें आप पॉलीटेक्निक के बाद 3 साल ही पढ़ना होगा आपआसानी से एडमिशन ले सकते है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए क्या तैयारी करना पड़ता है?

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको ppt एंट्रेंस एग्जाम देनापड़ता है, जिसका प्रमुख विषय हिंदी, इंग्लिस, जनरल स्टडीज, मैथ्स, केमिस्ट्री व फिजिक्स होता है अलग अलग राज्य का अलग अलग परीक्षापैर्टन है आप अपने राज्य के आधिकारिक वेबसाइट में इस बारे मेंजानकारी ले सकते है, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में व्यापंम परीक्षा कराताहै।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में फीस कितना होता है :

पॉलीटेक्निक कॉलेज में अलग अलग कॉलेज में फीस अलग अलग होताहै, प्राइवेट व गोवरमेंट कॉलेज में फीस का अंतर होता है, टॉप लिस्ट मेंआये स्टूडेंट्स को गोवरमेंट सीट अलॉट होता है, जिसमें 1500 एडमिशनफीस व एग्जाम फीस लगभग 1500 रुपये होता है, वही प्राइवेट कॉलेज मेंएवरेज 15000 रुपये होता है, प्राइवेट कॉलेज व गोवरमेंट दोनों में पढ़ाईसमान होती है।

पॉलिटेक्निक करने का बाद कितना सैलरी मिलता है ?

पॉलिटेक्निक करने के बाद आपको आपके फ्रेंड पर निर्भर करता हैकितना सैलरी मिलना है साथ ही आपके टैलेंट एंड वर्क प्रोसेसिंग में भीनिर्भर करता है। पॉलीटेक्निक करने के बाद आपको कौन से फैक्टरी याकंपनी सेलेक्ट करती है इस पर भी निर्भर करता है सैलरी, मिनिमम सैलरी आपको 10000 तक मिलेगा यह सही है बाकि आपके कैंपस प्लेसमेंट परनिर्भर करता है।

पॉलिटेक्निक का एंट्रेंस एग्जाम कब होता है:

फरवरी से मई के बाद पॉलिटेक्निक के लिए रजिस्ट्रेशन होता है और इसीबीच पेपर हो जाता है, और जून जुलाई में कॉउंसलिंग होता है।

भारत के फेमस पॉलिटेक्निक कॉलेज :

  • श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टिट्यूट बरेली यहाँ आप पॉलीटेक्निक कीपढ़ाई कर सकते है, यहाँ कैंपस प्लेसमेंट भी अच्छा होता है।
  • गोवरमेंट पॉलीटेक्निक मुम्बई, महाराष्ट्र व भारत का सबसे बेस्टपॉलीटेक्निक कॉलेज है।
  • KIIT polytechnic college Raigarh, Chhattisgarh
  • गोवरमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज पुणे, यह भी बेहतरीन कॉलेज में से एक है।
  • ए. के. टी. मेमोरियल पॉलीटेक्निक कॉलेज विलुपपुराम तमिलनाडु।
  • ए. पी. सी. पॉलीटेक्निक कॉलेज वेस्ट बंगाल।
  • आदर्श पॉलीटेक्निक हरियाणा व महाराष्ट्र
  • आर्ष महाविद्यालय गुजरात।

Leave a Comment