Ganna Price – गन्ने के भाव में बढ़ोतरी। जाने गन्ना भाव, चीनी मीलों में गन्ना भाव की जानकारी।
अगर आप भी गन्ने की खेती करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। हर वर्ष की तरह केंद्र सरकार ने इस बार भी गन्ना का भाव बढ़ाया है।
Ganna ka Bhav में आयी बढ़ोतरी से किसानों को गन्ना उत्पादन में आ रही लागत रहत मिलेगी। किसानों के लिए चीनी सीजन 2022-23 के लिए 10.25 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए गन्ना एफआरपी 305 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
सरकार के इस फैसले के बाद 10.25 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी में हर 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.05 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा वहीं 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए 3.05 रुपए/ क्विंटल की कमी होगी। लेकिन चीनी मीलों जिनमे रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है कोई कटौती नहीं होगी।
Ganna ka Bhav – गन्ना का नया भाव
माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने किसानों की हित में फैंसला लिया है। इस चीनी सीजन के लिए गन्ने के लिए नया FRP मूल्य जारी किया है जिसके अनुसार इस बार गन्ना का भाव 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है।
पिछले वर्ष गन्ने का भाव 290 रुपए प्रति क्विंटल था जोकि इस वर्ष 305 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जिससे किसानों को गन्ना फसल में आई लागत में काफी मदद मिलेगी।
Last 10 Years Ganna Price Details
पिछले दस वर्षों में गन्ने के भाव में हर साल बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले दस वर्ष में बढ़ाया गया गन्ना का भाव की सूचि निचे दी गई है।
वर्ष | गन्ना भाव (FRP) |
2013-14 | 210 रुपए |
2014-15 | 220 रुपए |
2015-16 | 230 रुपए |
2016-17 | 230 रुपए |
2017-2018 | 255 रुपए |
2018-2019 | 275 रुपए |
2019-20 | 275 रुपए |
2020-21 | 285 रुपए |
2021-22 | 290 रुपए |
2022-23 | 305 रुपए |
राज्य सरकार अलग से तय करती है गन्ने का भाव
केंद्र सरकार के द्वारा हर वर्ष गन्ने के लिए उचित भाव तय किया जाता है। जिसके बाद राज्य सरकार अलग से गन्ने का भाव तय करती है जोकि राज्य सरकार द्वारा तय किए गए FRP से ज्यादा होता है। राज्य सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य के आधार पर ही चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है। अलग अलग राज्य के गन्ने का भाव कुछ इस प्रकार है-
- उत्तर प्रदेश – 340 रुपए/ क्विंटल
- हरियाणा – 362 रुपए/ क्विंटल
- पंजाब – 360 रुपए/ क्विंटल
- बिहार – 335 रुपए/ क्विंटल
गन्ना भुगतान स्टेटस
आमतौर पर गन्ने के भाव का भुगतान एक बड़ी समस्या है। बहुत बार किसानों को लंबे समय तक अपने गन्ने का भुगतान नहीं मिल पाता है। लेकिन इस समस्या पर पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है। आँकड़ों के अनुसार 91.42 फीसदी गन्ने का भुगतान हो चूका है।
2020-21 में करीब 92,938 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान बकाया था जिसमे से करीबन 92710 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। वहीं चीनी सीजन 2021-22 में करीबन 115196 करोड़ में से 105322 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है।